✨ विद्यालय की ई–मैगज़ीन : प्रथम संकरण ✨
हमें अत्यंत हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है कि हमारे विद्यालय की ई–मैगज़ीन का प्रथम संकरण प्रस्तुत किया जा रहा है। यह पत्रिका केवल लेख, कविताओं और कहानियों का संग्रह नहीं है, बल्कि हमारे विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा और मेहनत का जीवंत प्रमाण है।
इस पत्रिका के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा अभिव्यक्त करने का मंच प्राप्त हुआ है। इसमें शैक्षणिक उपलब्धियों, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों, विज्ञान और साहित्य से संबंधित लेख, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के विचार, तथा विद्यालय की उपलब्धियाँ शामिल की गई हैं।
इस ई–मैगज़ीन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन कौशल, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे भविष्य में भी अपने विचारों और प्रतिभाओं को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकें।
हम आशा करते हैं कि यह प्रथम संकरण सभी पाठकों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी और मनोरंजक सिद्ध होगा। यह हमारे विद्यालय के गौरव को और अधिक ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
No comments:
Post a Comment